मौसम विभाग का अलर्ट - घना कोहरा और ठंड से राहत नहीं, करें बाहर निकलने से परहेज
- मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- घने कोहरे को लेकर जारी किया गया अलर्ट

कानपुर. मौसम विभाग द्वारा भीषण कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। कोहरे का कहर इतना घना है कि पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं होते हैं। दिन भर कोहरे के कारण हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। जिसका असर सड़कों का दिखाई पड़ रहा है। लगातार पड़ रही ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। अस्पताल में मरीजों से पटा है।
सुबह से ही दिख रहा कोहरे का असर
सुबह से ही घना कोहरा छाया है। गिरता तापमान भी अपना असर दिखा रहा है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री के आसपास है। वहीं अधिकतम भी 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में अभी तापमान और गिरने की संभावना है। दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे आने की आशंका जताई गई है। आगामी बृहस्पतिवार को भी तापमान न्यूनतम पहुंचने की संभावना है। जहां अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 5 डिग्री रहने की जानकारी दी गई।
डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने एक बार फिर लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। डॉ आरके दीक्षित ने बताया कि खुले में कोहरे के कारण सांस के मरीजों को काफी परेशानी होती है। वहीं प्रदूषण भी अपना असर दिखा रहा है। ऐसे घने कोहरे और सर्दी के मौसम में घर पर ही रह कर फिजिकली एक्टिविटीज करें। बाहर टहलना घातक है। गरम पानी और सर्दी के अनुकूल चीजों का सेवन करें। डायबिटीज के रोगी खाने के साथ पानी की जगह सूप का इस्तेमाल करें।
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज