scriptअगले कुछ दिनों में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, ठंडी हवाओं के चलने से होगा तेज सर्दी का अहसास | Weather forecast for heavy winter with cold wave in many part | Patrika News

अगले कुछ दिनों में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, ठंडी हवाओं के चलने से होगा तेज सर्दी का अहसास

locationकानपुरPublished: Oct 26, 2020 04:22:51 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– प्रदेश में कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।- ठंडी हवाओं के साथ सुबह के समय तेज ठंड पड़ने वाली है।

अगले कुछ दिनों में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, ठंडी हवाओं के चलने से होगा तेज सर्दी का अहसास

अगले कुछ दिनों में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, ठंडी हवाओं के चलने से होगा तेज सर्दी का अहसास

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय मौसम का मिजाज जिस तरह से बदल रहा है उसी तरह अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के लोगों को तेज ठंडी हवाओं के कारण तेज सर्दी का अहसास होने लगेगा। आस-पास के जनपदों में समेत पिछले चार दिन में पारा चार डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार निम्न वायुदाब के कमजोर पड़ने से शाम के समय तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जिससे लोगों को अब शाम के समय भी हस्की सर्दी का अहसास होने लगा है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों ठंडी हवाओं के साथ सुबह के समय तेज ठंड पड़ने वाली है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र विकसित होने की वजह से पश्चिम बंगाल, बिहार, असोम और मध्य प्रदेश समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार हैं। मानसूनी सिस्टम की वजह से कैस्पियन सागर की ओर से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो पा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसे 7.6 किलोमीटर ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम से मदद मिल रही है और नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है, जो फिलहाल कमजोर है। मानसून के समय बारिश की हवा नमी लाती है। इस समय मानसून का सिस्टम कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की हवा शुष्क होती है तो वातावरण में ठंडक बढ़ती है। यही हवा हिमालय से टकराकर मैदानी क्षेत्रों में सर्दियों के समय बारिश कराती हैं। पहाड़ों पर बर्फ के रूप में जमती हैं।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत और न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी हवा की गति 1.5 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो