scriptमौसम वैज्ञानिकों – ठंड तोड़ेगी पिछले रिकॉर्ड, वजह जाने, बेवजह घर से ना निकले | Weather update - All records will break the cold | Patrika News
कानपुर

मौसम वैज्ञानिकों – ठंड तोड़ेगी पिछले रिकॉर्ड, वजह जाने, बेवजह घर से ना निकले

– दिन और रात के तापमान में आ रही लगातार गिरावट
– बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे ने दिखाया अपना प्रभाव

कानपुरDec 18, 2020 / 07:37 am

Narendra Awasthi

मौसम वैज्ञानिकों - ठंड तोड़ेगी पिछले रिकॉर्ड, वजह जाने, बेवजह घर से ना निकले

मौसम वैज्ञानिकों – ठंड तोड़ेगी पिछले रिकॉर्ड, वजह जाने, बेवजह घर से ना निकले

कानपुर. मौसम विभाग की चेतावनी पर मौसम खरा उतर रहा है। गत वर्ष ठंड विगत वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ सकती है। इसके पीछे पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार प्रभारी बर्फबारी है। जहां समय से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ी क्षेत्रों से चली बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में भी अपना असर दिखा रही है। कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आ रही है। आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 3 दिनों में आसमान पर बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

 

न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट की ओर

पहाड़ी क्षेत्रों के राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर गिर रही बर्फ का असर उत्तर भारत के मैदानी भागों में भी दिखाई पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार गत वर्ष ठंड अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर जा सकता है। इसका प्रमुख कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और हवा की तेज गति है। जिससे मैदानी भागों पर भी शीतलहर चलने लगी है।

 

मौसम कानपुर – अगले 3 दिन

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री था जबकि दिन का तापमान 17 डिग्री देखा गया। अगले 3 दिनों में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिससे वर्षा होने की भी संभावना है। सुबह से छाई धुंध और भी कहर ढा रही है सूर्य भगवान बादलों के बीच छिपे हैं। यदि आने वाले 3 दिनों तक बनी रह सकती है 19 दिसंबर को तापमान 18 और 6 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है इसी प्रकार 20 दिसंबर को 18:00 और 8:00 21 दिसंबर को अट्ठारह और 7 डिग्री रहने की संभावना है। डॉ. अंशुमान अग्निहोत्री ने आम लोगों को सलाह दी है कि आवश्यक कार्य ना हो तो घर से बाहर ना निकले।

Home / Kanpur / मौसम वैज्ञानिकों – ठंड तोड़ेगी पिछले रिकॉर्ड, वजह जाने, बेवजह घर से ना निकले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो