कानपुर

Mausam update: मानसून अपना असर दिखाएगा, बारिश की संभावना, तापमान में भारी गिरावट

आगामी 29 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे दिन में बारिश होने की भी संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम सुहाना रहेगा। हवा भी चलने की उम्मीद है। यही स्थिति उन्नाव की रहेगी। जहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन में जोरदार बारिश हो सकती है।

कानपुरJun 28, 2022 / 11:18 pm

Narendra Awasthi

Mausam update: मानसून अपना असर दिखाएगा, बारिश की संभावना, तापमान में भारी गिरावट

मानसून का असर दिखाई पड़ने लगा। जब आसमान में सुबह की धूप के बाद दिनभर बादल छाए रहे दिन में हल्की फुल्की बारिश भी हुई है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगा। जब तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा। आगामी 29 जून को दिन में बारिश होने की संभावना है।

मानसून का असर आज दिन भर दिखाई पड़ा। जब बारिश तो नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं आगामी 29 जून को दिन भर बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में ओला के साथ बारिश होने की जानकारी मिल रही है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने की संभावना है। जहां आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। रात में बारिश होने की संभावना है। आगामी 29 जून को दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ओला गिरने और आंधी चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में बारिश होने की संभावना है। जबकि हगामी 29 जून को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। दोपहर को ओला गिर सकता है। शाम को भी आंधी पानी की जानकारी मिल रही है। दिन का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 30 जून के तापमान में भारी गिरावट दिखाई पड़ रही है। जब न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना है

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आज रात में बारिश की संभावनाएं बन रही है। लगभग 4 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। हवा की गति लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की जानकारी मिल रही है। आगामी 29 जून को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे सुबह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि दोपहर में ओला गिर सकते हैं। शाम को भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि आगामी 30 जून को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Home / Kanpur / Mausam update: मानसून अपना असर दिखाएगा, बारिश की संभावना, तापमान में भारी गिरावट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.