scriptWeather Update – सीवियर कोल्ड तक जा सकता है टेंपरेचर, जाने आज का मौसम | Weather update - chance of severe cold, know today Mausam | Patrika News

Weather Update – सीवियर कोल्ड तक जा सकता है टेंपरेचर, जाने आज का मौसम

locationकानपुरPublished: Jan 27, 2022 09:32:21 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

जनवरी महीने में आज रात का मौसम सीवियर कोल्ड के तापमान के बराबर पहुंच सकता है। जिससे कड़ाके की ठंड को झेल रहे लोगों को और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज रात कानपुर का तापमान 5 डिग्री के आसपास गिर सकता है।

Weather Update - सीवियर कोल्ड तक जा सकता है टेंपरेचर, जाने आज का मौसम

Weather Update

कानपुर जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड जारी है। आज एक बार फिर तापमान रिकॉर्ड स्तर पर नीचे जाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज रात का तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। वही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शीतलहर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना है। जबकि उन्नाव का मौसम भी इसी प्रकार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुक्ता साफ रहेगा कभी कभी बादल आने की भी संभावना है लेकिन शीतलहर अपना असर दिखाएगी। रात में भी तापमान 6 के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन रात का तापमान सीवियर कोल्ड के आसपस जाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो रात का तापमान 5 डिग्री पहुंच सकता है। शुक्रवार 28 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है जबकि रात में तापमान 7 डिग्री रहेगा।

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव तीसरा चरण नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, इन जिलों में शुरू होगी हलचल

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में आज 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की जानकारी दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। धुंध और कोहरे से दृश्यता कम रहने की जानकारी दी जा रही है। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर रहने की संभावना है। 28 जनवरी दिन शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की जानकारी दी जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो