आगामी 23 मई सोमवार को कानपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर और शाम में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में ओला गिर सकते हैं। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि आगामी 14 मई मंगलवार को सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
उन्नाव में आज शाम आसमान साफ है। यहां न्यूनतम तापमान 32 डिग्री बना हुआ है। जबकि आगामी 23 मई सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में ओला गिरने की भी जानकारी मिल रही है। शाम को कम बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 मई मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे दोपहर में एक बार फिर बारिश होने की जानकारी मिल रही है।