scriptWeather update: आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार | Weather update: cloudy sky, rain with thunderstorm | Patrika News

Weather update: आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार

locationकानपुरPublished: May 27, 2022 11:29:58 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

मई महीने में आज शुक्रवार की शाम मौसम ने करवट बदला और आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। लगभग आधा घंटा तक यह स्थिति बनी रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 28 मई को दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है। हवा का झोंका भी लोगों को परेशान करेगा।

Weather update: आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार

Weather update

जेठ के महीने में मौसम करवट बदल रहा है। मार्च-अप्रैल की भीषण गर्मी के बाद तापमान में काफी उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ रहा है। वर्तमान समय का तापमान लगभग 31 डिग्री के आसपास है वही ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 28 मई को न्यूनतम तापमान एक 30 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं बारिश भी हो सकती है। यही स्थिति उन्नाव की भी रह सकती है। जहां आगामी 28 मई को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के समय बारिश की भी संभावना है।

 

आगामी 28 मई शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। बारिश होने की भी प्रबल आसार हैं। जबकि 29 मई रविवार को सुबह बारिश होने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा। शाम को आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। रविवार का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। वहीं बारिश की भी प्रबल संभावना है। शनिवार की सुबह का तापमान एक 31 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की मिल रही है। जबकि दोपहर में तापमान 39 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है। शाम को बारिश होने की भी संभावना है। आगामी 29 मई को सुबह और शाम आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि इस दिन में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो