scriptWeather Update – कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी, कैसा रहेगा आज का मौसम | Weather Update - cold weather continues, weather today | Patrika News

Weather Update – कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी, कैसा रहेगा आज का मौसम

locationकानपुरPublished: Dec 21, 2021 09:05:20 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

लगातार हो रही बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जिसके बीच से आने वाली हवा का असर उत्तर भारत में भी दिखाई पड़ रहा है। शीतलहर से कानपुर और उसके आसपास के जिलों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। जाने कैसा रहेगा मौसम।
 
 
 

Weather Update - कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी, कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update – कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी, कैसा रहेगा आज का मौसम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी ने कानपुर उन्नाव कानपुर देहात सहित अन्य जिलों के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार तापमान में हो रही गिरावट से लोग परेशान हैं। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण शीत लहर के कारण लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन फुटपाथ पर रहने वालों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था कर रही है। लेकिन खुले में रहने वालों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें

Weather Update – पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फीली हवा से जनजीवन प्रभावित, कैसा रहेगा आज का मौसम

बर्फ की सफेद चादर का असर दिखा कानपुर में

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है। बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जिनके बीच से गुजरने वाली हवा का असर यूपी में दिखाई पड़ रहा है। कानपुर और कानपुर देहात में आज सुबह का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। उत्तर पश्चिम से आने वाली हमारी शीतलहर के रूप में चल रही है। हवा की गति लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें

विकास दुबे को भगाने में मदद करने वाले इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्नाव में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा

उन्नाव में सुबह का तापमान लगभग 6 डिग्री बताई जा रही है। कड़ाके की ठंड से जीवन बेहाल है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना बताई गई है। आसमान में धुंध छाए रहने से दृश्यता कम रहेगी। हनुमान मंदिर, जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर खुले में रहने वाले लोगों के लिए मौसम का आफत बनकर टूट रही है। जिला प्रशासन ने कई स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। लेकिन मौसम की तरफ से फिलहाल आने वाले 2 दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। यही स्थिति रही तो मौसम विभाग चेतावनी जारी कर सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो