scriptWeather update – गणतंत्र दिवस के दिन छाया घना कोहरा, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम | Weather update - dense fog on Republic Day, know today weather | Patrika News

Weather update – गणतंत्र दिवस के दिन छाया घना कोहरा, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

locationकानपुरPublished: Jan 26, 2022 09:08:41 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई पड़ रहा है। आज गणतंत्र दिवस के दिन भी ठंड अपना असर दिखा रहा है। कोहरे के कारण जिसका काफी कम है। तापमान 7 डिग्री के आसपास है। सुबह की बादल के बाद दिन में धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है।

Weather update - गणतंत्र दिवस के दिन छाया घना कोहरा, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather update – गणतंत्र दिवस के दिन छाया घना कोहरा, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

हिमालय पर्वत श्रृंखला में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई पड़ रहा है। जहां न्यूनतम तापमान अति शीतलहर का बयां कर रही है। कानपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। जो बताने के लिए पर्याप्त है कि कितनी भीषण ठंड आज पड़ रही है। सुबह से घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग की माने तो दिन में खिली धूप निकल सकती है वही रात में आसमान साफ रहने की संभावना है। उन्नाव में भी यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है तापमान लगभग 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। एक तरफ गणतंत्र दिवस की धूम मची है वही घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है वाहनों के आवागमन में पर भी इसका असर दिखाई पड़ रहा है

कानपुर का मौसम

कानपुर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो सुबह बादलों छाए रहने की संभावना है। दोपहर में धूप निकल सकती है। लेकिन रात में कड़ाके की ठंड से लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर करेगा। अलाव की तपिश से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। गुरुवार 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव तीसरा चरण नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, इन जिलों में शुरू होगी हलचल

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव में सुबह से घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि दिन में बादल छाए रहेंगे। बादलों के बीच सूर्य भगवान आंख में चोली करेंगे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की जानकारी दी जा रही है। लगभग 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो