scriptमौसम अपडेट – हाड़ कपाती ठंड, मौसम की मार से बचने के लिए डॉक्टर ने बताया उपाय | Weather update - Doctor told measures to avoid cold weather | Patrika News

मौसम अपडेट – हाड़ कपाती ठंड, मौसम की मार से बचने के लिए डॉक्टर ने बताया उपाय

locationकानपुरPublished: Jan 19, 2021 10:11:05 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– दिन में हेड लाइट, विजिबिलिटी 30 मीटर, ठंड का कहर, राहत मिलने की संभावना नहीं
– मौसम विभाग की चेतावनी, राहत नहीं मिलने की संभावना जताई
 

मौसम अपडेट - हाड़ कपाती ठंड, मौसम की मार से बचने के लिए डॉक्टर ने बताया उपाय

मौसम अपडेट – हाड़ कपाती ठंड, मौसम की मार से बचने के लिए डॉक्टर ने बताया उपाय

कानपुर/उन्नाव. मौसम की मार घने कोहरे के रूप में आम जीवन पर पड़ रहा है। स्थिति यह कि सुबह 9:00 बजे विजिबिलिटी 30 मीटर की भी नहीं है। तापमान के गिरने का रिकॉर्ड टूट रहा है। आने वाले 4 दिनों में ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं बताई जा रही है। सूरज भी बादलों के बीच में छुप गया। दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। दिन में भी हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्नाव में भी मौसम का असर देखा जा सकता है। जब घना कोहरा लोगों को हाड़ कपाती ठंड का एहसास करा रहा है। डॉक्टरों ने ठंड से बचने के लिए घर पर ही रहने की सलाह दी है। साथ ही गर्म पदार्थों का सेवन करने को कहा है।

राहत नहीं मिलने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आने वाले 5 दिनों तक तापमान गिरता नजर आएगा। घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। आज मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। जबकि न्यूनतम दस तक जा सकता है। आगामी बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक होने की संभावना है। शनिवार व रविवार को तापमान के साथ कोहरे का असर कम होने की संभावना बताई गई है।

जरूरत पड़ने पर घर से निकले

कोहरे का सबसे ज्यादा असर वाहनों के आवागमन पर पड़ रहा है। विजिबिलिटी लगभग 30 मीटर की है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामादेवी से लेकर बर्रा, फूल बाग बड़ा चौराहा हैलट रावतपुर आदि व्यस्ततम चौराहों पर कोहरे का असर देखा जा सकता है। आज मंगलवार जब सभी ऑफिस खुले हैं और लोगों के ऑफिस निकलने का समय है। सड़क पर आवागमन भी अधिक है। इस संबंध में बातचीत करने पर वाई ब्लॉक निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के साथ वायु की गुणवत्ता भी काफी खराब है। वहीं डॉक्टर जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो