scriptMausam update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर, हुई खूब बारिश, जाने मौसम का हाल | Weather update: heavy rain with thunder, temperature drop | Patrika News

Mausam update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर, हुई खूब बारिश, जाने मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Jun 30, 2022 10:06:26 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मानसून की बारिश शुरू हो गई है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ पहली बारिश ने नगर निगम और नगर पालिका के नाले की सफाई की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। डीएम और एसपी आवास और ऑफिस भी सुरक्षित नहीं बचे।

Mausam update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर, हुई खूब बारिश, जाने मौसम का हाल,,,Mausam update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर, हुई खूब बारिश, जाने मौसम का हाल,Mausam update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर, हुई खूब बारिश, जाने मौसम का हाल,Mausam update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर, हुई खूब बारिश, जाने मौसम का हाल

Mausam update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर, हुई खूब बारिश, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी 2 दिनों तक बारिश की संभावनाएं जताई गई है। बादल गरजने के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है। आज बुधवार की देर रात शुरू हुई। बारिश बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रही। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज किया गया। जो घटकर 27 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बराबर हो गया है। यही स्थिति उन्नाव की है। जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह बादल गरजने के साथ खूब बरसे इस दौरान जलभराव की स्थिति रही। लेकिन हवा शांत रही। दोपहर में भी बारिश होने की संभावना है।

 

कानपुर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बराबर हो गया है। दिन भर बारिश होने की संभावना है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार लगभग 22 किलोमीटर चल सकती है। आगामी 1 जुलाई को भी बारिश की संभावना है। लेकिन तापमान में वृद्धि नजर आएगी। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है।

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में आज दिनभर बारिश होने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। सुबह का तापमान लगभग 26 से 27 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। आज सुबह जमकर बारिश हुई। दोपहर में भी बारिश होने की संभावना है। तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आगामी 1 जुलाई को भी देर रात और सुबह भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो