यहां का मौसम परेशान करने वाला रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है पूर्व राम सुबह का तापमान लगभग 6 डिग्री के आसपास है। जो यह बताता है कि कानपुर के लोग किन परिस्थितियों में रह रहे हैं। गलन और शीतलहर के कारण लोगों का जीवन यापन दुश्वार हो गया है। आग के सहारे लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कानपुर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 6 डिग्री बताया गया है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
कैप्टन को नम आंखों से दी गई विदाई, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, लगे वंदे मातरम के नारे
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसमउन्नाव में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। धुआं और धुंध के कारण दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है बर्फीली क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से गलन है। सुबह का तापमान लगभग 6 डिग्री के आसपास है। शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। फुटपाथ पर रहने वाले का जीवन सबसे ज्यादा कष्टदायक हो गया है। अलाव के सहारे ऐसे लोगों का जीवन यापन हो रहा है। स्टेशन रोड, बड़ा हनुमान मंदिर, जिला अस्पताल, बस अड्डा आदि स्थानों पर लोगों को ठिठुरते देखा जा सकता है।