scriptWeather Update मौसम विभाग की चेतावनी, कैसा रहेगा आज का मौसम | Weather update Meteorological Department alert Severe cold | Patrika News

Weather Update मौसम विभाग की चेतावनी, कैसा रहेगा आज का मौसम

locationकानपुरPublished: Jan 23, 2022 08:25:01 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौसम विभाग द्वारा शीत लहर और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान के काफी गिरने की आशंका जाहिर की गई है। जिससे अति शीतलहर चलने की संभावना है। कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज बारिश होने की प्रबल संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी।

Weather Update मौसम विभाग की चेतावनी, कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update मौसम विभाग की चेतावनी, कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग द्वारा कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 25 से लेकर 30 जनवरी तक भीषण ठंड की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की माने तो तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ऐसे में जारी शीतलहर के बाद मौसम विभाग का रेड अलर्ट आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अति शीतलहर (सीवियर कोल्ड डे) का नाम दिया है। वहीं बारिश की भी संभावना बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में भारी बारिश की संभावना है। हवा भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रात में भी बारिश की संभावना बताई गई है। जबकि उन्नाव में भी बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। यहां का हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर रहेगी। दृश्यता भी कम रहेगी।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम 8 जनवरी दिन रविवार को कानपुर में बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग की मानें तो लगभग 6 मिलीमीटर बारिश हो सकती है वही रात में भी पानी की संभावना है आज का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 24 जनवरी सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की जानकारी दी जा रही है आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है

यह भी पढ़ें

कैप्टन को नम आंखों से दी गई विदाई, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, लगे वंदे मातरम के नारे

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर में बारिश की संभावना है। हल्की बारिश हो रही है। रात में भी बारिश होने की संभावना बताई गई है। आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 के आसपास रहने की संभावना है। 24 जनवरी सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 के आसपास रहने की जानकारी दी जा रही है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दृश्यता भी कम रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो