script

Weather update: अचानक आसमान से शुरू हुई बारिश और फिर… तापमान में भारी गिरावट, जाने मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Jun 16, 2022 09:21:48 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है 45-46 डिग्री के आसपास का तापमान लोगों को अस्पताल पहुंचा रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अब लू और उमस लोगों को परेशान करेगी।

Weather update: अचानक आसमान से शुरू हुई बारिश और फिर... तापमान में भारी गिरावट, जाने मौसम का हाल

Weather update: अचानक आसमान से शुरू हुई बारिश और फिर… तापमान में भारी गिरावट, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके बीच भीषण गर्मी और ऊंचे तापमान के कारण जनजीवन बुरी तरह बेहाल है। 10-11 बजते बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जबकि यह समय सड़कों पर विशेष चहल-पहल रहने का होता है। मौसम विभाग की माने तो आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश भी होने की संभावना है। आंधी चलने की भी आशंका है। बारिश के कारण तापमान में लगभग 5 डिग्री में कमी दर्ज की जा रही है। यही स्थिति उन्नाव की रहने वाली है। जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है।

 

कानपुर में आज सूरज बादलों के बीच छुपा रहेगा। दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। जिसकी वजह से का तापमान लगभग 5 डिग्री कम होने की संभावना है। जहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। दोपहर में आंधी के साथ बारिश आने की भी संभावना है। वहीं आगामी 17 जून शुक्रवार को सुबह जोरदार बारिश होने की संभावना है। सुबह में ओले गिरने की जानकारी मिल रही है। जबकि दोपहर और शाम को आंधी पानी की संभावना है। 17 जून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक आने की जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें

कानपुर हिंसा: मुख्य साजिशकर्ता व अन्य को दोबारा रिमाइंड पर ले रही पुलिस, अदालत ने लिया यह निर्णय

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज उन्नाव में आसमान पर दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वही बारिश होने की भी संभावना है। अनुमान के अनुसार सुबह आज पांच 10 मिनट के लिए जोरदार बारिश हुई। लेकिन उसके बाद उमस बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। हवा की गति लगभग 14 से 40 किलोमीटर के बीच रहने की संभावना है। दोपहर और शाम को बारिश होने की जानकारी मिल रही है। आगामी 17 जून शुक्रवार को भी आंधी और बारिश की संभावना है। तापमान लगभग 8 डिग्री गिरावट दर्ज की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो