scriptMausam update: 28 जून से मानसून के बारिश, तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना | Weather update: Monsoon rain from tomorrow, temperature drop | Patrika News

Mausam update: 28 जून से मानसून के बारिश, तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना

locationकानपुरPublished: Jun 27, 2022 09:50:27 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 28 जून को बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। यही स्थिति 29 जून की भी रहने की संभावना है। उन्नाव में भी दिन भर बारिश के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे चल सकती है।

Mausam update: 28 जून से मानसून के बारिश, तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना

Mausam update: 28 जून से मानसून के बारिश, तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना,मकान की कुंदी तोड़ जेवरात व नकदी पार, महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल,Mausam update: 28 जून से मानसून के बारिश, तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना,मकान की कुंदी तोड़ जेवरात व नकदी पार, महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल,Mausam update: 28 जून से मानसून के बारिश, तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना

आगामी 28 जून को मानसून के बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन भर बारिश होने की संभावना है। आंधी और ओला की भी जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जून की रात में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। जबकि तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। आगामी 28 जून को तापमान में गिरावट दिखाई पड़ रही है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। जबकि उन्नाव में आज रात कम बारिश की संभावना है। आगामी 28 जून को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। हवा की गति लगभग 7 से 22 किलोमीटर रहने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने की संभावना है।

 

28 जून को दिन भर बारिश होने की संभावना है। आंधी के साथ ओला गिरने की भी जानकारी मिल रही है। हवा की रफ्तार लगभग 7 किलोमीटर से 18 किलोमीटर रहेगी। आगामी 29 जून को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होगी। ओला भी गिरने की संभावना है। जबकि 30 जून को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आज 27 जून को रात का तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। आगामी 28 जून को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर बारिश के आसार बन रहे हैं। आंधी के साथ ओला गिरने की भी जानकारी मिल रही है। आगामी 29 जून को भी दिन भर बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज हो रही न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो