एक दिन की बारिश के बाद मानसून फिर हल्का पड़ गया है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के बीच तेज धूप से उमस बढ़ गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। आगामी 3 जुलाई को रात और सुबह में आंधी के साथ तूफान और बारिश होने की संभावना है। शाम को फिर आंधी बारिश हो सकती है। लेकिन तापमान में वृद्धि रहेगी।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
एक दिन हुई जोरदार बारिश के बाद मानसून फिर हल्का पड़ गया है। आज की 2 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में हल्की फुलकी बूंदाबांदी होने की संभावनाएं बताई जा रही है। जबकि आगामी 3 जुलाई को सुबह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। लेकिन तापमान में भी वृद्धि नजर आ रही है। जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने की संभावना है।