Weather update - मौसम में उतार चढ़ाव, जाने कैसा रहेगा अगले 2 दिन का मौसम
- मौसम में अचानक आया भारी परिवर्तन तापमान में वृद्धि का असर जनजीवन पर

कानपुर. गर्मी ने ठंड को मात दे दी। तापमान में तेजी के साथ वृद्धि हो रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जबकि रंगों का त्योहार होली को काफी दिन है। सुबह का तापमान लगभग 18 डिग्री के आसपास रिकॉर्डड किया जा रहा हैै। जबकि अधिकतम तापमान भी 30 से ऊपर बताया जा रहा है। वहीं रात का तापमान 17 डिग्री तक पहुंचने कीी संभावना बताई गई है। विगत वर्ष की तुलना में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान आज लगभग 32 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। वहीं न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहगा। जबकि सोमवार एक मार्च 30 और 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जो औसत से 2 डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवायें चलने की आशंका है। मौसम साफ रहेगा। लेकिन धुंध छाये रहने की जानकारी दी गई है। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। फिलहाल मौसम विभाग की माने तो गर्मी का एहसास आमजन को परेशान करेगा।
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज