scriptMausam update: मानसून की बारिश का इंतजार, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल | Weather update: No or yes chance of rain, life disturb | Patrika News

Mausam update: मानसून की बारिश का इंतजार, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Jul 06, 2022 09:00:10 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मानसून में हो रही देरी का असर लोगों के जीवन में पड़ रहा है। तापमान में एक बार फिर वृद्धि नजर आ रही है। जो लगभग 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। मौसम विभाग की माने तो निकट भविष्य में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। दिन भर आसमान में बदली का धूप बना रहेगा। फिर भी न्यूनतम तापमान भी लगभग 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Mausam update: मानसून की बारिश का इंतजार, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mausam update: मानसून की बारिश का इंतजार, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

मानसून लोगों को निराश कर रहा है। हल्की फल्की बारिश के बाद तप रही धरती से निकलने वाली उमस लोगों को परेशान कर रही है। तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन गर्मी अभी भी अपना असर दिखा रही है। दोपहर में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। यह क्रम शाम तक बना रहेगा। उन्नाव में भी मौसम गर्म रहेगा आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बताई जा रही है। साथ ही बारिश की भी जानकारी मिल रही है । लेकिन मानसून की लगातार होने वाली बारिश की संभावना काफी कम है। उन्नाव का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है।

कानपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। दिनभर हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है। लेकिन उमस के कारण लोगों का जीवन भी हाल है। तापमान 32 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसी क्रम में आगामी 7 जुलाई बृहस्पतिवार को रात में आंधी पानी आने की जानकारी मिल रही है। लेकिन तापमान वृद्धि बता रहा है कि बारिश की काफी कम संभावना है और मानसून से धोखा मिलने वाला है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में बारिश होने की संभावना है लेकिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री का दोपहर में ही रहने की भी जानकारी मिल रही है। हवा की रफ्तार लगभग 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आंधी आने की भी संभावना है। ऐसे में उमस लोगों को और परेशानी होगी। लोगों की माने तो गर्मी ने उनका जीना बेहाल कर दिया है। आगामी 7 जुलाई बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सुबह के समय कम बारिश की संभावना है। फिलहाल सभी को मानसून की बारिश का इंतजार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो