मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज कानपुर का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे सुबह बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। शाम को चलने वाली तेज रफ्तार हवा से बादलों में भी गति देखी जा सकती है। मानसून के आने के इंतजार के बीच तापमान में भी परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। आगामी 23 जून बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर को हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।
पत्नी गोली पकड़ा रही थी पति पुलिस वालों पर फायर कर रहा था, बोला विकास दुबे से ही खूंखार हूं
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। इस काम में भी बादलों के आने-जाने का क्रम बना रहेगा। हवा की रफ्तार लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की संभावना है। जबकि आगामी बुधवार 22 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। हवा की रफ्तार दोपहर बाद बढ़ने की संभावना है। लेकिन अधिकतम तापमान में 2% की वृद्धि दिखाई पड़ रही है।