scriptWeather Update: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां बारिश के साथ बर्फबारी भी | Weather update: rain snow and fog alert by mausam vibhag | Patrika News

Weather Update: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां बारिश के साथ बर्फबारी भी

locationकानपुरPublished: Feb 15, 2021 12:21:03 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय हो रहा है। जिसकी लोकेशन पाकिस्तान-भारत सीमा के समीप है। सोमवार की शाम तक देश में प्रवेश करने की संभावना हैं।

Weather Update: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए कानपुर सहित इन जिलों के हाल

Weather Update: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए कानपुर सहित इन जिलों के हाल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर-ठंड से बेहद राहत मिलने के बाद मौसम का मिजाज (Weather change) फिर बदल सकता है। देखा जाए तो इस माह के प्रथम सप्ताह के बाद से दिन के समय गर्मी अपना खासा असर दिखा रही है, लेकिन सुबह शाम ठंडक (Winter Weather) का असर भी दिख रहा है। मौसम का रुख भी स्पष्ट है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी (Rain and Snow) की संभावना है, जिसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं कानपुर (Kanpur weather), उन्नाव एवं लखनऊ समेत कुछ जिलों में सुबह धुंध रहेगी। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो तीन चार दिन गर्मी का अहसास होगा और फिर शुष्क हवा (Dry Wind) आने के साथ वातावरण में नमी रहने से ठंडक बनी रहेगी।
नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय हो रहा है। जिसकी लोकेशन पाकिस्तान-भारत सीमा के समीप है। सोमवार की शाम तक देश में प्रवेश करने की संभावना हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन से चार दिन गर्मी रहेगी। उसके बाद फिर से शुष्क हवा आने लगेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA University) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के राज्यों की ओर आ रहा है। इसके असर से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फ गिरने की आशंका है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की वर्षा हो सकती है।
महाराष्ट्र के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित है, जबकि दक्षिणी पूर्वी अरब सागर में टर्फ रेखा बनी है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव समेत अन्य जनपदों में सुबह के समय धुंध रह सकती है। डॉ. पांडेय के मुताबिक इस हफ्ते आसमान में हल्के मध्यम बादल छा सकते हैं, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो