scriptWeather update: तापमान फिर वृद्धि की ओर, कैसा रहेगा आज और कल का मौसम | Weather update: relief from hot air, know weather news | Patrika News

Weather update: तापमान फिर वृद्धि की ओर, कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

locationकानपुरPublished: May 06, 2022 09:16:16 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौसम में आए परिवर्तन के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आया। लेकिन न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पिछले कई दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लोगों को परेशान कर रहा था।

Weather update

WEATHER UPDATE

मौसम में आए परिवर्तन के कारण जहां लोगों ने राहत की सांस ली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन एक बार फिर तापमान ऊपर बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान पर नजर डाला जाए तो यह 41 डिग्री के आसपास है। जबकि न्यूनतम 28 डिग्री बताया जा रहा है। हवा की गति भी लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। उन्नाव में भी आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है जहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जो शाम तक इसी स्थिति में रहने की जानकारी दी जा रही है। हवा की रफ्तार लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की जानकारी मिल रही है। शनिवार 7 मई को सुबह आसमान साफ रहने की संभावना है लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आस पास पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है।

 

कैसा रहेगा उन्नाव का तापमान

उन्नाव में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर रहने की संभावना है। जबकि साथ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। वहीं आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो