मानसून का असर दिखाई पड़ने लगा है। बीते गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वही आज भी यही स्थिति रहने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान सुबह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि दोपहर में हल्की बारिश और शाम को ओला गिरने की जानकारी मिल रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 18 जून शनिवार को भी तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। अधिकतम तापमान में लगभग 10 डिग्री की कमी दिखाई पड़ेगी। दिन भर बारिश होने की भी संभावना है।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर के आसपास रह सकती है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर को हल्की फुल्की बारिश भी होने की संभावना है। शाम के समय ओला गिरने की जानकारी भी मिल रही है। जबकि आगामी 18 जून शनिवार के दिन आंधी तूफान के साथ पानी गिरने की संभावना है। दिनभर बारिश होने की जानकारी मिल रही है।