script

Weather update: आसमान में बादलों की लुकाछिपी जाने कैसा रहेगा, आज और कल का मौसम

locationकानपुरPublished: May 07, 2022 08:29:39 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

एक दिन की राहत के बाद फिर मौसम अपना प्रचंड रूप दिखाने लगा है। तापमान एक बार फिर 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आज दोपहर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों के बीच से निकलने वाली धूप लोगों को परेशान करेगी।

Weather update

Weather update

तीन दिन पूर्व हुए बारिश से बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली थी। गर्म हवा की जगह ठंडी हवा शुरू हुई। लेकिन फिर मौसम ने गर्मी का रूप दिखाना शुरू कर दिया और तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग की मानें तो आज दोपहर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार भी लगभग 20 किलोमीटर के आसपास रहेगी। उन्नाव में भी मौसम लगभग समान रहने की जानकारी दी जा रही है। आसमान पूरी तरीके से साफ रहेगा तापमान लगभग 41 डिग्री पहुंचने की संभावना है। गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

कानपुर में आज दोपहर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 48 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति लगभग 20 किलोमीटर रह सकती है। आगामी 8 मई रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है जो दिन भर बने रहेंगे। हवा की गति लगभग 22 किलोमीटर रहने की संभावना है। गर्मी से जनजीवन बेहाल रहेगा।

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आज पूरा दिन आसमान साफ रहेगा। हवा की गति लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रहेगी। आगामी रविवार 8 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बताई जा रही है। जो दिन भर बने रहेंगे। बदली के धूप से लोग अपने आप को असहज महसूस करेंगे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री रहने की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो