मानसून की आने की चर्चा के साथ गर्मी में भी कमी आने की पूरी संभावना थी। यही कारण है कि तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की गति 7 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रह सकती है। आगामी 21 जून मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। दोपहर में आंधी पानी की संभावना है। जहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है।
दोस्तों से वादा किया था 75% तक कम नंबर आए तो आत्महत्या कर लेगा, उठाया खौफनाक दम
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
उन्नाव में आसमान आज बादलों वाला रहेगा जहां दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सुबह हल्की फुल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान पर भी इसका असर दिखाई पड़ेगा। आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 21 जून मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। बारिश की भी संभावना है।