कानपुर

Weather update: तापमान में गिरावट व बारिश होने की संभावना जाने, मौसम का हाल

मौसम करवट बदल रहा है। तापमान में परिवर्तन दिख रहा है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने वाली है। जहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वही कल 22 मई रविवार को बारिश होने की भी संभावना है।

कानपुरMay 21, 2022 / 09:35 pm

Narendra Awasthi

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और पांच जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर कल उन्नाव और कानपुर में भी दिखाई पड़ेगा। आज शाम का तापमान 36 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। रात में हवा की गति लगभग 20 किलोमीटर रहने की संभावना है। जब के उन्नाव में आज शाम का तापमान एक 30 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम में भी परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग की माने तो सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

कानपुर में आज शाम का मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा कम गर्म है। तापमान 36 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल भी छाए रहने की जानकारी मिल रही है। आगामी 22 मई को आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे वही बरिश के भी आसार बन रहे हैं। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आज शाम का तापमान बीते कुछ दिनों से कम नजर आ रहा है। लगभग 40 डिग्री के आसपास रहने वाला तापमान कल 22 मई दिन रविवार को 31 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। आज शाम को आसमान में बादल छाए हैं जबकि तापमान 36 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि रविवार 22 मई को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की जानकारी मिल रही है। लगभग दिन भर यही क्रम बना रहेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.