आसमान से आग के वर्षा हो रही है कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सुबह होते ही तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। रात में भी यही स्थिति रहती है। मौसम विभाग की माने तो अभी यही स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। आज तेज रफ्तार से 'लू' चलने की भी संभावना है। जिस की गति लगभग 32 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। बृहस्पतिवार 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें
चयन बोर्ड से मिला था नियुक्ति पत्र...अब सीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
उन्नाव में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहने की जानकारी दी जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हवा की गति लगभग 32 किलोमीटर रह सकती है। आसमान पूरी तरीके से साफ रहने की संभावना है आगामी 28 अप्रैल बृहस्पतिवार को मौसम और गर्म रहेगा जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच जाएगा। हवा की गति भी लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रहेगी।