कानपुर का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। दोपहर में बदली के बीच से धूप लोगों को परेशान करेगी। गर्म हवाएं चलने की संभावना है। अभी सुबह का मौसम भी गर्म है। तापमान 31 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि दोपहर में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं शाम को 37 से 43 डिग्री के बीच रहने क संभावना है। आगामी 3 जून शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 46 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर को तापमान का अंतर मात्र 2 डिग्री का रह जाता है।
उन्नाव में आज गर्म हवाओं की लपटें लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर कर देंगी। जहां दिन भर आसमान साफ रहने की संभावना है। शाम को बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज बृहस्पतिवार 2 जून को न्यूनतम तापमान एक 30 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह 7:00 से 12:00 के बीच का तापमान पर नजर डालें तो यह 31 डिग्री से लेकर 42 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। दोपहर में तापमान के बीच का अंतर काफी कम हो जाता है। आगामी 3 जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 46 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है।