मौसम अपडेट: अगले दो दिन में मौसम का रुख देख छूट सकता है पसीना
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। हालांकि सामान्य से तेज चल रही हवा गर्मी में थोड़ी राहत दे रही है।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. एक के बाद एक करके लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो गए हैं, जिससे उत्तर पश्चिमी हवा पर बिल्कुल ब्रेक लग गया है। इस कारण से तापमान (Temperature Change) में बदलाव हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। हालांकि सामान्य से तेज चल रही हवा गर्मी में थोड़ी राहत दे रही है। साथ ही वातावरण में नमी आनी शुरू हो गई है। जबकि बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को पारा और ऊपर चढ़ने की आशंका है। अगले दो दिन तक तापमान काफी बढ़ सकता है, इससे लोगों को गर्मी का खासा एहसास हो सकता है।
Read: ब्लड प्रेशर की दवा छोड़ना हो सकता है जानलेवा, ब्रेन हेमरेज का हो सकता है अटैक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी (Mausam Vibhag) डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ ही बारिश हुई। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। जिसकी वजह से वहां से हल्की ठंडी हवा आ रही है। छत्तीसगढ़ के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक रहा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक तापमान काफी (Kanpur Temperature) बढ़ सकता है। मौजूदा समय में कोई भी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज