scriptWeather Update गरज के साथ आंधी पानी की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम | Weather update today - chance of thunderstorm water | Patrika News

Weather Update गरज के साथ आंधी पानी की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

locationकानपुरPublished: Jan 09, 2022 08:53:53 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

आज एक बार फिर मौसम खराब रहने की पूरी संभावना है। सुबह से ही बादल गरज रहे हैं। दिन में जोरदार बारिश होने की संभावना है। बादल के गरजने से किसानों की नींद उड़ी। बारिश और बर्फ गिरने से फूल वाली फसलों को नुकसान होगा।

Weather Update गरज के साथ आंधी पानी की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update गरज के साथ आंधी पानी की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर यूपी के मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम की खराबी का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। दृश्यता भी कम रह सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यही स्थिति उन्नाव की रहने वाली है। दोपहर गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। रात में भी छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें

Weather Update – बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में आज आसमान में धुंध छाया रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 15 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर दिखाई पड़ रहा है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें

2017 के पहले क्या होता था पर सपा विधायक ने कहा मठ में जाकर घंटियां बजाने को मजबूर होना पड़ेगा

उन्नाव का मौसम

उन्नाव में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। आज सुबह से ही बादल गरज रहे हैं। देर रात तक बादल गरजते रहे और बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। रात में भी छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। दृश्यता भी कम रहेगी।

किसानों की धड़कनें बढ़ी

गरज के साथ बारिश से किसानों की नींद उड़ी हुई है। बारिश से उनका काफी नुकसान हो रहा है। औरास विकासखंड के शरीफाबाद निवासी जगदीश ने बताया कि वर्षा से फूल वाली फसल का काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में यदि बर्फ गिर गई तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सरसों, फूलगोभी, टमाटर, मटर सहित अन्य फसलों के लिए बारिश नुकसानदायक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो