scriptweather update: पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय जल्द ही बदलेगा मौसम करवट, जाने मौसम का हाल | Weather update: Tremendous change in weather, rain | Patrika News

weather update: पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय जल्द ही बदलेगा मौसम करवट, जाने मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Jun 15, 2022 10:03:28 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

भीषण गर्मी से निकट भविष्य में राहत मिलने की उम्मीद है। 2 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से सक्रिय होने के कारण मानसून की बारिश अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी कमी नजर आएगी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। यह कर्म अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

weather update

weather update

गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है मानसून के पहले हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। वही तापमान में भी गिरावट आएगी। आगामी 16 जून से आंधी के साथ पानी आने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। यही स्थिति लगभग उन्नाव की रहने वाली है। जहां का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय हो रहा है। जिसका असर आसपास के क्षेत्रों में दिखाई पड़ेगा। यह मानसूनी बारिश के पहले की बारिश होगी।

 

आगामी 16 जून बृहस्पतिवार के दिन कानपुर में बारिश होने की संभावना है। तापमान 32 से 41 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। दोपहर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति 17 जून को भी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 17 जून को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी बारिश 27 जून के आसपास आने की संभावना है लेकिन इसके पहले भी हल्की फुल्की बारिश बताई जा रही है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आगामी 16 जून बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। सुबह का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि दोपहर में 36 से 41 डिग्री के बीच तापमान की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। शाम का तापमान 35 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बारिश की भी जानकारी मिल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो