scriptWeather update: गर्म हवा की लहरों से होगी परेशानी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल | Weather update: trouble with hot air, temperature high | Patrika News

Weather update: गर्म हवा की लहरों से होगी परेशानी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Mar 25, 2022 08:05:42 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

आज शुक्रवार को आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ तापमान में वृद्धि नजर आएगी। मौसम गर्म रहेगा। खिली धूप लोगों को परेशान कर सकती है। लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। उन्नाव में मौसम साफ रहने की जानकारी दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Weather update: 43 डिग्री तापमान के बीच रहने को मजबूर, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

Pattrika

आज शुक्रवार 25 मार्च को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी है। लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। शाम तक यही स्थिति बनी रहेगी। जबकि उन्नाव में मौसम साफ रहने की संभावना है दिन में खिली धूप निकलेगी। हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। गर्मी से लोग परेशान रहेंगे 39 डिग्री का तापमान बताने के लिए पर्याप्त है कि मौसम कितना गर्म रहेगा।

 

मार्च महीना मौसम केे रिकॉर्ड तोड़ रहा है नवरात्र के पहले मार्च महीने में ठंड अपनी उपस्थिति का एहसास कराती थी। लेकिन इस वर्ष मार्च महीना काफी गर्म रहा। नवरात्र में मौसम ठंडा रहता था। लेकिन नवरात्र के पहले ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग केे अनुसार न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रहनेे की संभावना है वहीं दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी दी जा रही है। शाम को भी तेज गति से हवा चलनेे की संभावनाा है। आगामी 26 मार्च दिन शनिवार को मौसम साफ रहने की जानकारी मिल रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें

मंडलायुक्त राजशेखर के निरीक्षण में गंगा नदी में गिरते सीसामऊ नाले की खुली पोल, जानें पूरा मामला

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहनेे की जानकारी दी जा रही है। हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। रात मेंं भी मौसम साफ रहने कीीी जानकारी मिल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो