scriptWeather update – मौसम ने एक बार फिर बदला करवट, आने वाले 5 दिनों का कैसा रहेगा मौसम | Weather update - Weather for 5 days to come | Patrika News

Weather update – मौसम ने एक बार फिर बदला करवट, आने वाले 5 दिनों का कैसा रहेगा मौसम

locationकानपुरPublished: Jan 12, 2021 10:20:57 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– मौसम ने फिर बदला करवट
– आगामी 5 दिनों तक रहेगी कड़ाके की ठंड

Weather update - मौसम ने एक बार फिर बदला करवट, आने वाले 5 दिनों का कैसा रहेगा मौसम

imd weather forecast of mp, mp weather update in hindi

कानपुर. मौसम ने एक बार फिर करवट बदला और कानपुर सहित आसपास के जिलों को घने कोहरे की चादर में ढक दिया। पिछले 3 दिनों से मिल रही राहत के बाद एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी। जो आने वाले 5 दिनों तक लोगों को सर्दी का एहसास कराएगी। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज मंगलवार सुबह चारों तरफ घना कोहरा छाया है। घने कोहरे का असर आवागमन में भी दिखाई पड़ रहा है।

 

रात के तापमान में आ रही गिरावट

रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आज कानपुर में रात का तापमान 6 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। वही दिन का तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। इसी के साथ बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को भी रात का तापमान 6 डिग्री तक रहने की जानकारी दी गई है। वही दिन का तापमान भी 21 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान खुला रहेगा। बादल या बारिश की संभावना नहीं है।

 

उन्नाव में भी रात के तापमान में गिरावट देखा गया

यही स्थिति उन्नाव जनपद की भी है। जहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर दिखाई पड़ रहा है। उन्नाव में भी आज घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी लगभग 40 से 50 मीटर की है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा है। तापमान गिरने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है और विगत हफ्ते मिली ठंड से राहत के बाद एक बार फिर शीतलहर ने आक्रमण किया है। जो आगामी हफ्ते बना रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो