script

Weather update – आंधी पानी के साथ बिजली भी गिरने की संभावना, जानिये अगले 3 दिन मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Mar 07, 2021 09:56:07 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– 10 मार्च तक मौसम में आएगा परिवर्तन

Weather update - आंधी पानी के साथ बिजली भी गिरने की संभावना, जानिये अगले 3 दिन मौसम का हाल

Weather update – आंधी पानी के साथ बिजली भी गिरने की संभावना, जानिये अगले 3 दिन मौसम का हाल

कानपुर. मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले 3 दिन का तापमान गिरने की आशंका है। आने वाले 3 दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। आंधी पानी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

तापमान 34 से 19 के बीच रहने की संभावना

आज रविवार 7:00 मार्च को तापमान 34 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 8 मार्च को 35 से 18 के बीच रहेगा। जबकि 9 मार्च को 36 से 18 और 10 मार्च को 36 से 19 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। इस बीच मौसम में बड़ा परिवर्तन आने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आंधी तूफान आने की संभावना है। बिजली भी गिरने की आशंका जताई जा रही है। इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जाता है। 10 मार्च को सामान्य बारिश होने की आशंका जताई गई है। जिससे एक बार फिर तापमान गिरेगा और ठंड का एहसास होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो