scriptMausam update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, मानसून आने में होगी देरी, जाने मौसम का हाल | Weather update : western disturbance weak, monsoon delayed | Patrika News

Mausam update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, मानसून आने में होगी देरी, जाने मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Jun 19, 2022 09:28:52 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

आसमान से बरस रही आग में कमी आई है तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर गर्मी पर भी पड़ा है। लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण मानसून के आने में अभी एक हफ्ता की देरी है। लेकिन इसका असर दिखाई पड़ रहा है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। । बारिश की भी संभावनाएं बन रही है।

Mausam update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, मानसून आने में होगी देरी, जाने मौसम का हाल

Mausam update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, मानसून आने में होगी देरी, जाने मौसम का हाल

गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। लेकिन तापमान में कमी आने से लोगों को राहत महसूस हो रही है। मानसून के आने की संभावनाएं बन रही थी। लेकिन अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण मानसून के आने में देरी होगी और यह लगभग 1 सप्ताह बाद पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अब 25 जून के आसपास सूरज की गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन तापमान कम होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली है। उमस लोगों को परेशान कर रहा है। कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। शाम को आंधी आने की भी संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने में अभी 1 सप्ताह का समय लग सकता है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। दोपहर और शाम को बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। लगभग 30 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। आगामी 20 जून सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा। दिन भर कभी तेज कभी धीमे बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

क्या ऐसे भी कोई आत्महत्या करता है, जैसा इस युवक ने किया! सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

 

 

उन्नाव में कैसा रहेगा मौसम

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम उन्नाव में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम को हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है व शाम को लगभग 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी जानकारी मिल रही है। आगामी 25 जून को मौसम में परिवर्तन आ सकता है। सुबह से लेकर दोपहर तक ओला और बारिश की संभावना जताई जा रही है। जहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो