मई के महीने में मौसम कई बार करवट बदल रहा है। तूफान का असर भी दिखाई पड़ा। हल्की-फुल्की बारिश हुई। अब एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है और तापमान में रिकॉर्ड तोड़ विदित दिखाई पड़ रही है। जहां आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 46 से 47 दिन तक रहने की संभावना है। आज शाम का तापमान 37 से 43 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि आगामी 14 मई को तापमान 31 डिग्री से 45 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। शाम के समय का तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ रहेगा। जब न्यूनतम 38 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहने की संभावना है। यह तापमान बताने के लिए पर्याप्त है कि मौसम किस तरह से कहर बरपेगा
उन्नाव का अधिकतम तापमान 46 डिग्री
उन्नाव का अधिकतम तापमान आज 46 डिग्री रहने की संभावना है। जो यह बताने के लिए पर्याप्त है कि आज आसमान से आग की बारिश होगी। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की माने तो शाम के समय आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आगामी 14 मई को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने की संभावना है। शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वही शाम के समय का न्यूनतम तापमान 38 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहने की संभावना है।