script

गेहूं निर्यात पर रोक व्यापारियों को लगा बड़ा झटका, गेहूं के दामों में भारी गिरावट

locationकानपुरPublished: May 15, 2022 07:28:59 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है। जिसका असर व्यापारियों पर पड़ा। किसान भी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बेचकर सीधे व्यापारियों को बेच रहे थे। लेकिन अब निर्यात पर रोक लगने के बाद व्यापारियों को बड़ा झटका लगा। जिनका करोड़ों का नुकसान हो गया।

गेहूं निर्यात पर रोक व्यापारियों को लगा बड़ा झटका, गेहूं के दामों में भारी गिरावट

Pattrika

गेहूं का निर्यात पर रोक लगते ही गेहूं के दाम गिरने लगे। लगभग ₹100 गेहूं के दामों में गिरावट देखी जा रही है। खाड़ी देशों में भेजे जाने वाली गेहूं के रेल रैक पर भी रोक लगा दिया गया। जिससे व्यापारियों को बड़ा झटका लगा। एक अनुमान के मुताबिक भारत सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से गेहूं के व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। अब केवल वही व्यापारी अपना गेहूं भेज सकेंगे। जिन्हें लेटर ऑफ क्रेडिट जारी हुआ है। व्यापारियों का कहना था कि शनिवार को जैसे ही विदेश व्यापार महानिदेशालय ने अधिसूचना जारी की है। वैसे ही गेहूं पर रोक लगा दी गई है।

 

गेहूं के निर्यात पर भारत सरकार के द्वारा रोक लगाए जाने के बाद स्थितियां बदल गई है। गेहूं से भरे मालगाड़ी के विदेश जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया। जिसका असर बाजार में भी दिखाई पड़ा। गेहूं का भाव अचानक ₹100 गिरकर 2075 पर आ गया। इस संबंध में बातचीत करने पर व्यापारियों ने बताया कि विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब केवल वही गेहूं भेज सकते हैं। जिन्हें लेटर ऑफ क्रेडिट जारी हो चुका है। लेकिन इसके पहले 50 हजार कुंतल से ज्यादा गेहूं का निर्यात हो चुका है।

भारत से गेहूं बांग्लादेश व खाड़ी देशों में निर्यात होता है

भारत से गेहूं बांग्लादेश के अतिरिक्त खाड़ी देशों में भी सप्लाई होता है। भारत सरकार के इस निर्णय से आम लोगों को गेहूं सस्ते दामों में मिल पाएगा। उल्लेखनीय है गेहूं के दाम आसमान छू रहे थे। किसान गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं ने बेचकर सीधे व्यापारियों को अपना माल बेच रहे थे जिससे सरकारी गोदाम खाली पड़े हैं। जिसका असर आगे चलकर .प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का पर भी असर पड़ता। भारत सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है

ट्रेंडिंग वीडियो