scriptपत्नी गोली पकड़ा रही थी पति पुलिस वालों पर फायर कर रहा था, बोला विकास दुबे से ही खूंखार हूं | Wife give bullets husband firing on police then .. | Patrika News

पत्नी गोली पकड़ा रही थी पति पुलिस वालों पर फायर कर रहा था, बोला विकास दुबे से ही खूंखार हूं

locationकानपुरPublished: Jun 20, 2022 09:19:39 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

हेलमेट लगाकर पुलिस और पड़ोसियों पर फायरिंग करने वाले को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरके दुबे पुलिस पर फायरिंग कर रहा था और उसकी पत्नी उसे गोली दे रही थी। यह क्रम काफी देर तक बना रहा है। फायरिंग के बीच पुलिस ने निश्चित कर लिया था कि चाहे जो हो जाए घटनाक्रम पर बातों से ही काबू पाया जाएगा ना कि फायरिंग करके। जानें पूरा मामला

पत्नी गोली पकड़ा रही थी पति पुलिस वालों पर फायर कर रहा था, बोला विकास दुबे से ही खूंखार हूं

पत्नी गोली पकड़ा रही थी पति पुलिस वालों पर फायर कर रहा था, बोला विकास दुबे से ही खूंखार हूं

पत्नी गोली दे रही थी पति पुलिस वालों पर फायरिंग करते हुए कह रहा था कि मैं विकास दुबे से भी बड़ा खूंखार हूं इस दौरान गोलियों की गड़गड़ाहट से लोग अपने आप को बचाते नजर आए पुलिस के साथ पड़ोसियों पर भी फायरिंग कर रहा था मामला श्याम नगर से जुड़ा है। श्याम नगर क्षेत्र के सी ब्लॉक निवासी आरके दुबे अपने घर में बेटे और बहू को बंधक बना लिया था सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर तत्काल फायरिंग शुरू कर दिया जिससे पुलिस के कई जवानों को छर्रे लगे इस दौरान पड़ोसियों पर भी उसने फायरिंग की। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने 2 घंटे के अथक प्रयासों से घटनाक्रम पर काबू पाया।

 

श्याम नगर के सी ब्लॉक निवासी आरके दुबे ने अपने बेटे और बहू को घर में बंधक बना लिया इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ पूछताछ करती इसके पहले ही आरके दुबे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसस दरोगा हिमांशु त्यागी सिपाही रामरतन और एक होमगार्ड का सिपाही घायल हो गया। वही ऐसे पड़ोसी जो वीडियो बना रहे के उन पर भी आरके दुबे फायरिंग कर रहा था जिससे पड़ोसी भी अपनी जान बचाने के लिए चुप रहे थे गोलियों के निशान पड़ोसियों के दरवाजे पर अभी भी बने हुए हैं जो बता रहे हैं कितना खौफनाक मंजर था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरके दुबे की पत्नी पर भी कार्रवाई की बात बता रही है जो फायरिंग की घटना के दौरान लगातार अपने पति को गोली दे रही थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो