scriptWife nose cut daughter killed, young man himself hanged in Kanpur | Kanpur news: कानपुर के नौबस्ता में युवक ने पत्नी की नाक काटी, बेटी का कत्ल कर खुद भी लगा ली फांसी | Patrika News

Kanpur news: कानपुर के नौबस्ता में युवक ने पत्नी की नाक काटी, बेटी का कत्ल कर खुद भी लगा ली फांसी

locationकानपुरPublished: May 12, 2023 09:42:27 am

Submitted by:

Vishnu Bajpai

Kanpur news: कानपुर के नौबस्ता में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में बुधवार रात पूरा परिवार तबाह कर डाला। उसने पत्नी की नाक काट दी। बेटी को गला दबाकर मार डाला और खुद फांसी लगा ली।

Wife nose cut daughter killed, young man himself hanged in Kanpur
Kanpur news: कानपुर के नौबस्ता में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में बुधवार रात एक युवक ने अपना पूरा परिवार तबाह कर डाला। उसने पहले पत्नी की नाक काट दी। फिर बेटी को गला दबाकर मार डाला और खुद फांसी पर लटक गया। दो बेटों को जिंदा छोड़ दिया। सुबह फोन न उठाने पर घर भेजे गए युवकों के जरिए सूचना पुलिस तक पहुंची। महिला का इलाज हो रहा है। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया नौबस्ता में पत्नी की नाक काटी बेटी का कत्ल कर खुद भी फांसी लगा ली रात में दोनों का विवाद हुआ है। छोटे ने रुखसार की नाक काट ली। बेटी ने सम्भवत बीच बचाव का प्रयास किया। उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद छोटे ने खुद फांसी लगा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि किशोरी को कैसे मारा गया था। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.