
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी क्यूंकि पत्नी फोन पर अपने प्रेमी से बात करती थी। इसे लेकर पहले भी दोनों के बीच में बहस हुई थी। रविवार की रात जब शख्स काम से घर लौटा तो पत्नी अपने प्रेमी से बात कर रही थी। ये देखकर पति आग बबूला हो उठा। पति-पत्नी में थोड़ी देर बाद बहस शुरू हो गई। जब सास दोनों को समझाने के लिए आई तो पति ने गुस्से में धारदार हथियार से दोनों को काट डाला। ऐसा करने के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा।
चकेरी थाना इलाके के फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाला जोसेफ पीटर मेटल प्रिंटिंग का काम करता था। इसके अलावा वो इवेंट भी करता था। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। कुछ दिन पहले पीटर की सास भी उनके साथ रहने लखनऊ आ गई थीं। पीटर की पत्नी कामिनी किसी से रोज फोन पर बातें किया करती थी जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को पीटर जब काम से वापस आया तो महिला किसी और से फोन पर बात कर रही थी। ये देखकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में पीटर ने अपनी पत्नी को मारना शुरु कर दिया। झगड़ा बढ़ता देख सास दोनों के बीच-बचाव करने पहुंची। इससे पति को और गुस्सा आ गया और उसने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वो घंटों तक लाश को देखता रहा।
पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और जब अंदर जाकर देखा तो पीटर शवों के पास बैठा था। डीसीपी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पीटर की पत्नी कामिनी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसको लेकर वह नाराज था। दोनों का इसको लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
02 Dec 2024 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
