scriptपत्नी मायके से नहीं आ रही थी, प्राइवेट पार्ट काट पति ने किया आत्महत्या का प्रयास | Wife was not coming from her maternal house, husband took a terrible step | Patrika News

पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, प्राइवेट पार्ट काट पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

locationकानपुरPublished: Nov 26, 2020 10:29:52 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– पत्नी के ना आने से पति ने उठाया खौफनाक कदम
– हैलट में चल रहा युवक का उपचार, हालत गंभीर

पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, प्राइवेट पार्ट काट पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, प्राइवेट पार्ट काट पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

कानपुर. मायके से पत्नी के वापस ना आने क्षुब्ध पति ने ब्लैक से अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया इसके साथ उसने अपनी गर्दन बी काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। खाने देने पहुंचे पिता ने जब पुत्र का यह हाल देखा तो घर में हाहाकार मच गया। आनन फानन युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

घटना चकेरी थाना क्षेत्र के मवैया की है। मोहल्ला निवासी युवक की पत्नी लगभग दो माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। उसे डेंगू हो गया था। पत्नी उपचार के लिए गई थी। जिसके बाद से वह वापस नहीं आ रही थी और ना ही फोन पर अपने पति से बातचीत कर रही थी। अपने साथ 4 साल के बेटे को भी साथ ले गई थी। परिजनों के अनुसार 26 वर्षीय युवक की शादी कानपुर के बारा देवी में हुई थी। पत्नी के ना आने से युवक परेशान रहता था परिजनों के अनुसार वह अपनी पत्नी को बहुत याद करता था। निराशा की हालत में बुधवार की देर रात पत्नी के कमरे में ब्लेड से अपने को चोट पहुंचाने लगा। इस बीच उसने अपने प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। इसके साथ ही गर्दन ब्लेड से काट लिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वही गंभीर रूप से घायल युवक को हैलट में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो