scriptपहाड़ी इलाकों में गिरी बर्फ, शीतलहर और गलन अभी और सताएगी | Winter weather and forecast in Kanpur | Patrika News
कानपुर

पहाड़ी इलाकों में गिरी बर्फ, शीतलहर और गलन अभी और सताएगी

मैदानी इलाकों में चलेंगी ठंडी हवाएं, पारा नीचे ही रहेगा दिन में धूप निकलने के बावजूद रात को होगी गलन

कानपुरJan 11, 2020 / 01:16 pm

आलोक पाण्डेय

पहाड़ी इलाकों में गिरी बर्फ, शीतलहर और गलन अभी और सताएगी

पहाड़ी इलाकों में गिरी बर्फ, शीतलहर और गलन अभी और सताएगी

कानपुर। इस बार की सर्दी ने लोगों ऐसा कंपकंपाया कि लोग महज एक हफ्ते की सर्दी में ही तौबा करने लगे। सर्दी ने उनके होश उड़ा दिए। दो दिनों तक कानपुर का पारा शून्य से भी नीचे रहा और बढऩे पर भी रात का तापमान पिछले १५ दिनों से ६ से ८ डिग्री के ऊपर नहीं गया। लोगों को उम्मीद थी कि १० तारीख के बाद धूप खिलेगी और तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फवारी ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद शीतलहर और गलन का दौर लंबा खिंचने के आसार बढ़ गए हैं।
कानपुर से लखनऊ तक शीतलहर
बर्फवारी के बाद से ही कानपुर और लखनऊ के बीच सुबह-शाम कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा रखी है। मौसम विभाग ने अभी ठंड और बढऩे के आसार जताए हैं। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान डिग्री 5.0 सेल्सियस और कानपुर का ४.० सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।
पहाड़ी हवाओं का असर
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने ठंड को बढ़ा रखा है। पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ बने विक्षोभ के कारण हिमालय की तरफ चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है। जो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के संकेत दे रहा है। हालांकि मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। फिर शीतलहर और गलन बरकार रहेगी। कानपुर के अलावा आगरा का 5.7 डिग्री, बहराइच का 6.4 डिग्री , प्रयाग का 5.1 डिग्री, वाराणसी का 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
एक ही दिन में तेजी से गिरा पारा
शुक्रवार को कानपुर का अधिकतम तापमान १८ और न्यूनतम ६ था, जबकि राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को तापमान में अचानक गिरावट आयी और लखनऊ का न्यूनतम तापमान सात से गिरकर चार हो गया, जबकि कानपुर में ६ से कम होकर ४ डिग्री पर आकर टिक गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो