scriptयोगी शासन के मंत्री का बयान, अन्ना जानवर छोड़ने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा | Yogi Government minister statement about Waqf Board land | Patrika News

योगी शासन के मंत्री का बयान, अन्ना जानवर छोड़ने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

locationकानपुरPublished: Jul 05, 2022 09:34:57 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

योगी शासन में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोवंश पशुओं का दूध बंद होने के बाद अन्ना छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। अब मदरसों में अरबी, उर्दू, फारसी के साथ विज्ञान गणित आदि की भी पढ़ाई अनिवार्य रूप से होगी। मदरसा छात्रों के लिए एक लर्निंग एप भी बनाया गया है। उन्होंने कहा वक्फ बोर्ड की जमीन पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। हाजी वशी द्वारा निर्मित बिल्डिंगों की जांच करा कर उन पर कार्रवाई होगी।

योगी शासन के मंत्री का बयान, अन्ना जानवर छोड़ने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

योगी शासन के मंत्री का बयान, वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनाए जाएंगे अस्पताल व स्कूल

अन्ना पशु शासन प्रशासन के लिए मुसीबत बन चुके हैं। लेकिन यह मुसीबत दुधारू पशुओं को अन्ना छोड़ने के कारण बन रही है। इस संबंध में पशुधन एवं दुग्ध विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गो वंशीय पशुओं से दूध मिलने तक लोग घर में बांध कर रखते हैं। दूध मिलना बंद हुआ नहीं कि पशुओं को अन्ना छोड़ देते हैं। जिसके कारण सड़क पर अन्ना पशु मारे मारे घूमते हैं। अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दिसंबर महीने के बाद मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धर्मपाल सिंह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया।

धर्मपाल सिंह ने मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बनाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ में लैपटॉप होना चाहिए। मदरसों का आधुनिकरण किया जा रहा है। अब अरबी, उर्दू और फारसी के साथ विज्ञान, गणित जैसे विषय की पढ़ाई भी अनिवार्य की जाएगी। मदरसों के लिए मदरसा एजुकेशन लर्निंग एप बनाया गया है। जिसके माध्यम से मदरसा के बच्चे हाईटेक बनेंगे। राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने पर भी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर अस्पताल और स्कूल आज भी बनाए जाएंगे। जिससे उनका सदुपयोग हो।

 

 

प्रदेश में 3574 घुसा बैंक बनाया गया

मंत्रालय द्वारा 100 दिन में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं के लिए 3574 भूसा बैंक बनाया गया है। जिसमें 3.26 लाख टन भूसा जमा है। प्रदेश के 6222 गौशाला में 6 लाख 6 हजार 222 गोवंश को रखा गया है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन लाख गोवंश सड़क पर अन्ना घूम रहे हैं। गोचर भूमि पर अन्ना पशुओं के लिए हरा चारा उगाने की भी योजना है।

यह भी पढ़ें

कानपुर मेट्रो: टनल बनाने का काम शुरू, देश को समर्पित करने के विषय में मिली ये जानकारी

 

मुख्यमंत्री के बुलडोजर कब है अपराधियों को

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का डर अपराधियों में व्याप्त है। हाजी वशी द्वारा बनाई गई बिल्डिंग की जांच कराकर चिन्हित किया जाएगा। उसके बाद कार्यवाही होगी। इस मामले में केडीए के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी। बीते दिनों आजमगढ़ और रामपुर में हुए उपचुनाव में मिली जीत पर उन्होंने कहा कि अब मुसलमान भी भाजपा के साथ आ रहे हैं। लेकिन विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम को दोष देता है। लेकिन जब जीत जाता है तो ईवीएम को सही ठहराता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो