scriptयुवाओं ने निकाली रैली, चीनी सामान का बहिष्कार करने का किया आह्वान | Youth calls boycott of Chinese Item in Kanpur | Patrika News

युवाओं ने निकाली रैली, चीनी सामान का बहिष्कार करने का किया आह्वान

locationकानपुरPublished: Oct 10, 2017 10:36:32 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

रक्षाबंधन के पर्व पर देश के लोगों ने मिलकर चीनी राखियों का विरोध कर चीन को आर्थिक रूप से मात देते हुए एक संदेश था।

Kanpur Hindi news

Kanpur Hindi news

कानपुर देहात. कई वर्षों से चीन का रवैया भारत की सीमा पर तैनात जवानों पर खतरा बनकर मंडरा रहा है। बीते दिनों भारत की सीमा में घुसने के प्रयास को लेकर भारतीय जवानों ने चीन के जवानों को खदेड़ दिया। आये दिन आतंकी हमलों से भारतीय जवानों के शहीद होने और इधर चीन का भारत के लिये बुरा बर्ताव देख देश युवाओं में उबाल आ गया ह। देश के नौजवानों मे भी ये आक्रोश देखने को मिल रहा है। अभी हाल में रक्षाबंधन के पर्व पर देश के लोगों ने मिलकर चीनी राखियों का विरोध कर चीन को आर्थिक रूप से मात देते हुए एक संदेश था, जिसकी अलख ऐसी जाग उठी है कि दीपावली पर्व के नजदीक आता देख झींझक नगर के युवाओं ने चीनी सामान का बहिष्कार करने का संदेश देते हुए मंगलवार का एक रैली निकाली।
युवाओं का जोश देख नगर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्रों का हुजूम भी रैली मे शामिल हो गया। युवाओं ने झींझक नहरपुल से लेकर राजेश फिलिंग स्टेशन तक रैली निकाली। छात्रों ने हाथों मे बैनर लेकर रैली को मुख्य मार्ग से गुजारा और ‘हम सब मिलकर दीपावली मनाएं, अबकी मिट्टी के दिए जलाएंÓ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर के लोगों को चीनी प्रोडक्ट का बहिष्कार करने के लिए युवाओं ने प्रेरित किया। वहीं रैली के अंत मे भाजपा के युवा नेता गोलू राजावत ने कहा कि भारत जैसा सांस्कारित व भाई चारे से परिपूर्ण देश, जिसने चीन जैसे देश से भाईचारा जैसा व्यवहार अपनाया, लेकिन चीन ने गद्दारी करते हुये सीमा पार करने की नाकाम कोशिश की। लेकिन हमारे जवानों ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें खदेड कर उनकी औकात दिखा दी, इसलिये हम सब देश वासियों का दायित्व बनता है कि हम अपने देश मे बिकने वाले चीनी सामान का बहिष्कार करें और चीन को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो