दरअसल कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की दो महिलाओं को गांव के युवक रजत यादव ने तमंचा दिखाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से महिलाओं का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने कि धमकी देकर उनका यौन शोषण करता रहा। बदनामी एवं जान कि परवाह से बेबस महिलाओं ने कुछ नहीं कहा। लेकिन आरोपी युवक कि दरिंदगी देख महिलाओं ने हिम्मत जुटाते हुए थाने पहुंचकर युवक की शिकायत कर पूरी दास्तां बताई।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि रजत यादव ने तमंचे की दम पर हमारे साथ शोषण किया और वीडियो भी बनायी। इस वीडियो की दम पर हमारे साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िताओं की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।