scriptभारत बचाओ रैली में दिल्ली जाएंगे जिले से 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता | 5 thousand congress workers of the district will go to Delhi in Bharat | Patrika News

भारत बचाओ रैली में दिल्ली जाएंगे जिले से 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता

locationकरौलीPublished: Dec 07, 2019 11:12:42 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

5 thousand congress workers of the district will go to Delhi in Bharat Bachao rally. Preparations for Panchayat elections discussed. – पंचायत चुनावों की तैयारियों पर हुई चर्चा

जिला  कांग्रेस की बैठक

भारत बचाओ रैली में दिल्ली जाएंगे जिले से 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता

हिण्डौनसिटी. घटती जीडीपी व बढ़ती महंगाई के विरोध में 14 दिसम्बर को आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ महारैली’ की तैयारियों को लेकर शनिवार को विधायक भरोसी लाल जाटव के स्टेशन रोड़ स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जयपुर से आए जिला प्रभारी अशोक कुमार सैनी ने करौली जिले से 5000 कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य तय किया।

दोपहर करीब 12 बजे शुरु हुई बैठक में जिला प्रभारी अशोक सैनी व विधायक भरोसीलाल ने रैली में कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को लक्ष्य आवंटित किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सैनी, विधायक जाटव, पूर्व विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों और अलोकतांत्रिक कार्यशैली से आमजन परेशान है। अर्थिक मंदी के चलते बेरोजगारी बढ़ गई है। सरकारी उपक्रमों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की कंपनियां बंद हो रहीं है। जिलाध्यक्ष मामू ने रैली को सफल बनाने के बाद पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटने और विधायकों के साथ समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्याओं का समाधान कराने की बात कही।

बैठक में हिण्डौन देहात ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सोलंकी, हिण्डौन नगर अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता जाटव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगतसिंह डागुर, सेवादल के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मावई, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अबरार काजी, जिला उपाध्यक्ष रामचरण खुरसटपुरा, महेश बेनीवाल, बृजेश जाटव, भूपेंद्र भारद्वाज, नीलम सोबती ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अमरसिंह नीमरोठ, पार्षद गोपेन्द्र पावटा, राजेश मूंडिया, पुरुषोत्तम बंशीवाल आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो