scriptराजस्थान के करौली में पानी में जहर मिलाकर महिला को मारने का आरोप, उसका जीजा जयपुर रैफर | A woman died during treatment. | Patrika News

राजस्थान के करौली में पानी में जहर मिलाकर महिला को मारने का आरोप, उसका जीजा जयपुर रैफर

locationकरौलीPublished: Sep 17, 2018 08:20:13 pm

Submitted by:

vinod sharma

Patrika Hindi News (@PatrikaNews) | Twitter

A woman died during treatment.

राजस्थान के करौली में पानी में जहर मिलाकर महिला को मारने का आरोप, उसका जीजा जयपुर रैफर


करौली (मासलपुर) मासलपुर थानान्तर्गत सोमवार रात नरायणा गांव में विषाक्त पानी पीने से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही एक जने को गंभीर हालात में जयपुर रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस उपाधीक्षक सम्पत सिंह चारण भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतका नरायणा निवासी कमलो (३०) पत्नी रूपसिंह मीना है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को देवता की जात के लिए चैनपुर निवासी उसका बहनोई रणवीर सिंह आया था। शाम को सभी खाना खाकर सो गए। तडक़े करीब ४ बजे कमलो ने बाहर रखी स्टील टंकी से पानी पिया।पानी पीने के कुछ देर बाद ही उसे चक्कर आने लगे।इसी दौरान उसके बहनोई को भी चक्कर व बेहोशी शुरू हो गई। परिजन उनको निजी वाहन से मासलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाए। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर हाने के कारण करौली रैफर कर दिया। करौली में उपचार के दौरान कमलो की मौत हो गई, वहीं रणवीर सिंह को जयपुर रैफर कर दिया। मृतका का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
घटना की मृतका के पति रूपसिंह मीना की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में नरायणा निवासी नवल, होरी लाल पुत्र रेवती मीना ल्हौरी पत्नी नवल सिंह एवं पालमपुर निवासी नारायण सिंह मीना पर रात को टंकी में विषाक्त पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में बताया कि रात करीब ३.३० बजे आरोपियों को उसने व उसके घर पर आए अन्य रिश्तेदारों ने उसके घर से निकलते देखा था। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पहले उसकी व उसके भाई के साथ मारपीट की जिसकी उसकी ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया गया है कि रंजिश के चलते ही आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की नियत से पानी में जहर मिलाया। इधर पुलिस उपाधीक्षक सम्पत ङ्क्षसह चारण का कहना है,कि मौके से पानी के नमूने ले लिए गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने व जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो