script

अलुड़ा माता के गूंजे जयकारे

locationकरौलीPublished: Sep 17, 2019 12:57:05 pm

गढ़मोरा. कस्बे के जीतकीपुर पंचायत के हरलोदा गांव की पहाड़ी पर स्थित अलुड़ा माता के मंदिर पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास के क्षेत्र से आई पद यात्राओं के संगम से माहौल धर्ममय हो गया।

अलुड़ा माता के गूंजे जयकारे

अलुड़ा माता के गूंजे जयकारे

गढ़मोरा. कस्बे के जीतकीपुर पंचायत के हरलोदा गांव की पहाड़ी पर स्थित अलुड़ा माता के मंदिर पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास के क्षेत्र से आई पद यात्राओं के संगम से माहौल धर्ममय हो गया। महिलाएं लांगुरिया तथा माता के भजन गाती हुई मंदिर पहुंची। उन्होंने भजनों पर नृत्य भी किया। माता को पुए, खीर, लड्डू का भोग लगाया। प्रसादी वितरण की गई। आसपास के क्षेत्र गढख़ेड़ा, खोयली पाड़ली आदि गांवों से लोग माता के दरबार में पहुंचे।

कथा का समापन
कैलादेवी. आस्थाधाम के दुर्गासागर कुएं के समीप चल रही कथा का सोमवार को समापन हुआ। कथा के आखिरी दिन सुदामा व भगवान कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाया गया। बालयोगी हरिकेशानन्द महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने सुदामा को बिना मांगे ही सब कुछ दे दिया। इस दौरान राधाकृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। बाजार में रथयात्रा निकाली गई। कैलादेवी महंत सुरेन्द्रगिरी, दिनेशगिरी, आभान अखाडे के श्रीमहंत आदि ने कथा में सहयोग किया। भण्डारा मंगलवार को होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो