scriptगौशाला को १०.६१ लाख रूपए की सहायता दी | Assistance of Rs. 10.61 lakhs given to Gaushala | Patrika News

गौशाला को १०.६१ लाख रूपए की सहायता दी

locationकरौलीPublished: Oct 13, 2019 08:36:26 pm

Submitted by:

Surendra

टोडाभीम. बालाजी मंदिर ट्रस्ट सदस्यों ने गौशाला स्थल पर लगभग 100 गायों को सुविधाजनक तरीके से रखने के लिए स्थान की जरूरत बताई। जिसके बाद महंत किशोर पुरी महाराज ने गौशाला समिति को 10 लाख 6 1 हजार रुपए का चेक सौंप दिया।

गौशाला को १०.६१ लाख रूपए की सहायता दी

गौशाला को १०.६१ लाख रूपए की सहायता दी

टोडाभीम. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोरपुरी महाराज से गौ सेवा समिति हरिदास मोहचिंगपुरा के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर गौशाला विकास में सहयोग का अनुरोध किया। गौशाला समिति के लोगों ने बताया कि गाये खुले में रहने को विवश है। उनकी सुविधा के लिए टीनशेड का निर्माण कराया जाएगा। जिसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने गौशाला का मुआयना किया।
बालाजी मंदिर ट्रस्ट सदस्यों ने गौशाला स्थल पर लगभग 100 गायों को सुविधाजनक तरीके से रखने के लिए स्थान की जरूरत बताई। जिसके बाद महंत किशोर पुरी महाराज ने गौशाला समिति को 10 लाख 6 1 हजार रुपए का चेक सौंप दिया।
इस मौके पर महंत ने कहा कि गाय माता में ३३ करोड़ देवी देवताओं को वास है। गौशाला समिति के लोगों ने बताया कि गायों की सेवा से कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उल्लेखनीय है कि मंदिर ट्रस्ट और महंत किशोरपुरी महाराज की ओर से सामाजिक विकास सहित विभिन्न सहायतार्थ कार्य चलते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो