scriptदीपावली पर दिन-दहाड़े बाजार में लात-घूंसों और लाठियों से पुलिसकर्मी की हुई पिटाई.. | Beating policeman in market | Patrika News

दीपावली पर दिन-दहाड़े बाजार में लात-घूंसों और लाठियों से पुलिसकर्मी की हुई पिटाई..

locationकरौलीPublished: Nov 07, 2018 04:29:27 pm

Submitted by:

abdul bari

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

 पुलिसकर्मी की हुई ​पिटाई

दीपावली पर दिन-दहाड़े बाजार में लात-घूंसों और लाठियों से पुलिसकर्मी की हुई ​पिटाई..

करौली.
टोडाभीम कस्बे में दीपावली के मौके पर एक कार में सवार कुछ लोगों ने एक यातायात पुलिस कर्मी की पिटाई कर डाली। सरे बाजार हुए घटनाक्रम से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कार में सवार लोग पुलिसकर्मी पर टूट पड़े और लात-घूंसों के साथ लाठियों से भी मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। यातायात पुलिसकर्मी हरीश शर्मा घायल हो गए, उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दीपावली पर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हॉस्पीटल के समीप जयपुर रोड जीप स्टैण्ड पर बैरिकैडिंग लगाया हुआ था। इस दौरान वहां एक कार उधर आई और अन्दर बाजार में जाने लगी। उसी समय यातायात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक दिया। इस पर गुस्साए कार में सवार महिला-पुरुषों ने उसे पकड़कर पीट डाला।
बताया गया है कि उस दौरान आसपास अन्य पुलिसकर्मी तो थे, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। इस बीच अकेला यातायात पुलिसकर्मी हरीश शर्मा ही उन यात्रियों से उलझता रहा। इस बीच कार में सवार लोगों के अन्य परिचित भी आ गए। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मी को खूब पीटा। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो