scriptकरौली में कथा में बरस रहा भक्ति रस | Bhagwat Katha in Karauli | Patrika News

करौली में कथा में बरस रहा भक्ति रस

locationकरौलीPublished: Nov 22, 2019 12:37:02 am

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. यहां कलक्ट्रेट सर्किल स्थित जैन नसियाजी में चल रही भागवत कथा से धर्म की बयार बह रही है।

करौली में कथा में बरस रहा भक्ति रस

करौली में कथा में बरस रहा भक्ति रस

करौली. यहां कलक्ट्रेट सर्किल स्थित जैन नसियाजी में चल रही भागवत कथा से धर्म की बयार बह रही है। कथा श्रवण के लिए नियमित रूप से अनेक महिला-पुरुष पहुंच रहे हैं। इससे माहौल धर्ममय बना हुआ है। कथा में चौथे दिन गुरुवार को कथा वाचक गोपालकृष्ण गोमती धाम ने रामचरित मानस, नृसिंह अवतार, बामन अवतार आदि प्रसंगों का वर्णन किया। जिन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान कथावाचक ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इससे माहौल धर्ममय हो उठा।
कथा आयोजन समिति के शिम्भूदयाल शर्मा, अशोक शर्मा ने बताया कि भागवत कथा की शुरूआत 18 नवम्बर को कलश यात्रा के साथ हुई थी। उन्हांने बताया कि कथा में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे शाम 5 बजे तक कथा में प्रवचन किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कथा का समापन 24 नवम्बर को होगा। कथा समापन के बाद 25 नवम्बर को भण्डारे का आयोजन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो